पलामू जिले के पांडू थाना क्षेत्र अंतर्गत रबरी गांव निवासी 45 वर्षीय गोपाल पांडेय ने पारिवारिक विवाद से क्षुब्ध होकर बुधवार को अपने पुराने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। घटना की सूचना मिलते ही पांडू थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीनगर स्थित मेडिनीराय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल