बालोद: सब्जी मंडी चिखलाकसा में पुलिस ने की जुआ रेड, 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार, मौके से ₹2120 और ताश की गड्डी जब्त
थाना राजहरा पुलिस ने देर रात सब्जी मंडी चिखलाकसा क्षेत्र में जुआ खेलते पांच युवकों को गिरफ्तार किया। पुलिस को यह कार्रवाई मुखबिर की सूचना पर करनी पड़ी, जब बताया गया कि कुछ लोग खुले आम रूपयों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं।