रामानुजगंज: सड़क दुर्घटना में प्रधान पाठक की मौत, तीन लोग घायल
रामानुजगंज सोमवार क्षेत्र के ग्राम चिनिया में आज दोपहर लगभग 3:30 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मोड़ के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में एक प्रधान पाठक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सलवाही नवापारा में पदस्थ प्रधान पाठक दयाशंकर सिंह मरकाम अपने साथी अनिल मरकाम के साथ बैंक कार्य से रामानुजगंज आ रहे थे