सिवनी: सिवनी में ज्ञानभारतम मिशन से जुड़ने की अपील, धार्मिक मतावलंबियों को दी गई जानकारी
Seoni, Seoni | Jun 21, 2026 सिवनी पुलिस कंट्रोल रूम में आयोजित शांति समिति की बैठक में कलेक्टर नेहा मीना ने विभिन्न धर्मों के प्रतिनिधियों को ज्ञानभारतम मिशन की जानकारी दी और प्राचीन पांडुलिपियों के संरक्षण में सहयोग की अपील की। रविवार को कलेक्टर ने बताया कि जिले में अब तक 138 दुर्लभ हस्तलिखित पांडुलिपियों का डिजिटाइजेशन किया जा चुका है।