अरवल: बैदराबाद मोड़ पर दो हाईवा की टक्कर, दो लोग घायल
Arwal, Arwal | Jun 18, 2026 बैदराबाद मोड़ के समीप गुरुवार को दो हाईवा वाहनों के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई। दुर्घटना में दोनों वाहनों के चालक घायल हो गए। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल घटनास्थल से निकालकर इलाज के लिए निजी अस्पताल भेजा गया। चिकित्सकों की देखरेख में दोनों का उपचार चल रहा है।