धनकौल से भोजडीह की ओर आ रही एक ई-रिक्शा गाड़ी बुधवार देर शामअनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। इस हादसे में ई-रिक्शा चालक बाल-बाल बच गया।जानकारी के अनुसार प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत धनकौल गांव से धान के भरे बोरे लोड कर ई-रिक्शा शाम करीब8बजे गांव की ओर आ रहा था।रास्ते में अधिक वजन होने के कारण अचानक गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया और ई-रिक्शा गड्ढे में गिरा।