भोरे प्रखंड क्षेत्र के खजुराहा में सम्राट सोशल वेलफेयर सोसाइटी गोपालगंज के तत्वाधान में रविवार की दोपहर एक बजे नारी शिक्षा जागरूकता और नारी सशक्तिकरण को ध्यान में रखते हुए सावित्रीबाई फुले जयंती सह फातिमा शेख सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। खजुराहा के एक निजी विद्यालय के प्रांगण में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथियो को फूल का माला पहनाकर स्वागत किया गया।