बीना: हिरणछिपा गांव के पास दूध का वाहन ढाबे से टकराकर पलटा, बड़ा हादसा टला
Bina, Sagar | Apr 3, 2026 शुक्रवार सुबह दूध वाहन चालक शुभम निवासी रीवा दूध लेकर खुरई तरफ से बिना आ रहा था। तभी वाहन की शाफ्ट टूट जाने की वजह से वाहन अनियंत्रित होकर खुरई रोड ग्राम हिरण छिपा के पास एक बंद ढाबे से टकरा कर पलट गया। जिससे वाहन में मौजूद दूध सड़कों पर फैल गया। वहीं टक्कर में ढाबा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। गानिमत रही की कोई जान हानि नहीं हुई।