शाहजहांपुर की चर्चित सामाजिक संस्था वीआईपी ग्रुप विद हेल्पिंग हैंड्स के सौजन्य से एक विशाल निःशुल्क चिकित्सीय परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ जनपद के समाजसेवी चंद्रशेखर खन्ना उर्फ धीरू भैया ने भगवान गणेश के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। शिविर में नेत्र, कान, दंत रोग, होम्योपैथिक सहित विभिन्न विशेषज्ञताओं के लगभग एक दर्जन डॉक्टर उपस्थित रहे।