पुलिस अधीक्षक,औरंगाबाद के द्वारा समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस आयोजित जनता दरबार में एसपी द्वारा आमजनों की शिकायतें सुनी गई। जिसमें लोग अपनी समस्या को लेकर उपस्थित हुए, एसपी द्वारा सभी लोगों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना गया तथा उनके त्वरित समाधान के लिए संबंधित पदाधिकारियों को महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए।