बक्सर: जिले की एएनएम कर्मियों ने फेस अटेंडेंस के विरोध में सीएस कार्यालय के समक्ष किया प्रदर्शन, जलाया आदेश की प्रति
Buxar, Buxar | Jul 25, 2024 बिहार संविदा एएनएम संघर्ष मोर्चा गोप गुट जिला शाखा के बैनर तले फेस रिकॉगनाइजेशन अटेंडेंस समेत समान काम का समान वेतन लागु करने के विरोध में जिला भर की संविदा एएनएम, जीएनएम ने CS कार्यायल के समक्ष गुरूवार को प्रदर्शन किया. सीएस के समक्ष रोष पूर्ण प्रदर्शन किया एवं मांग पत्र सौंपा. इस दौरान एएनएम कर्मियों ने जमकर सरकार विरोधी नारा लगाये.