पनागर: मंडला-जबलपुर मार्ग पर नियमों को रौंदते 'ओवरलोड' यमदूत,वीडियो आया सामने
मंडला से बरेला और जबलपुर के बीच की सड़कें इन दिनों रेत माफियाओं के लिए खुली आरामगाह बन चुकी हैं। नियमों को ताक पर रखकर, क्षमता से दोगुनी रेत से आकंठ भरे भारी-भरकम हाइवा और डंपर सड़कों पर खुलेआम धड़ल्ले से दौड़ रहे हैं। आलम यह है कि तिरपाल से ढके बिना, ओवरलोडिंग के कारण इन वाहनों से लगातार रेत सड़कों पर गिरती रहती है, जिससे पीछे चल रहे दुपहिया वाहन चालकों की