जमालपुर: जमालपुर रेलवे स्टेशन: सीट के लिए कियूल-मालदा ट्रेन में यात्रियों की भिड़ंत, आरपीएफ ने संभाला मोर्चा
जमालपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक पर खड़ी कियूल–मालदा ट्रेन में उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब सीट पर बैठने को लेकर दो यात्री आपस में उलझ पड़े। दोनों के बीच कहासुनी इतनी बढ़ गई कि स्थिति मारपीट तक पहुंचने की आशंका बन गई। घटना की सूचना मिलते ही प्लेटफार्म पर ड्यूटी कर रहे आरपीएफ के एएसआई एस.के. सिंह अपने कांस्टेबल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्हो