अदलहाट थाना क्षेत्र के भुईली चौराहे के पास कार में फंसकर 10 किलोमीटर तक घिसटने से हुई युवक की मौत के मामले में पुलिस ने एक अभ्युक्ति को गिरफ्तार कर लिया। मृतक धर्मेंद्र बिंद चकिया चंदौली का रहने वाला था। कार चालक द्वारा उसे टक्कर मारने के बाद वह कार में फंस गया और करीब 10 किलोमीटर तक घिसटते हुए गया जिससे उसकी मौत हो गई थी।c