सीतापुर: बर्मी के पास तेज रफ्तार बाइक सड़क पर अनियंत्रित होकर पलटी, एक महिला गंभीर रूप से घायल
जनपद के मिश्री के इलाके के बर्मी गांव के पास एक तेज रफ्तार बाइक सड़क पर अनियंत्रित होकर पलट जाने से बाइक पर पीछे बैठी महिला सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गई थी सड़क हादसे में घायल महिला को उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र में ले जाकर भर्ती कराया गया था जहां से डॉक्टर ने हालात दिखाने के कारण सीतापुर के जिला अस्पताल भेज दिया है।