अररिया में महात्मा गांधी की शहादत की तारीख 30 जनवरी को जन जागरण शक्ति संगठन से जुड़े सैकड़ों मनरेगा मजदूरों ने अररिया जिले के दर्जनों गांवों में "मनरेगा शव यात्रा" निकालकर केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार विरोध जताया। यह यात्रा गांधीजी के नाम से जुड़ी महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के कथित खात्मे के प्रति आक्रोश का प्रतीक बनी।