झालरापाटन: पुलिस ट्रेनिंग स्कूल के जवानों ने स्मृति वन की सफाई की, 550 जवानों ने श्रमदान कर नवलखा किला पहाड़ी पर स्थित वन को चमकाया
झालरापाटन में नवलखा किला पहाड़ी पर स्थित स्मृति वन में रविवार को एक सफाई अभियान चलाया गया। यह अभियान पुलिस ट्रेनिंग स्कूल, बैडमिंटन क्लब और मॉर्निंग वॉक ग्रुप के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया। अभियान सुबह 7 बजे शुरू हुआ, जिसमें पुलिस ट्रेनिंग स्कूल के 550 जवानों के साथ-साथ बैडमिंटन क्लब और मॉर्निंग वॉक ग्रुप के सदस्यों ने हिस्सा लिया।