सावर: राजकीय कॉलेज भिनाय का नाम 'महात्मा ज्योतिबा फुले' के नाम पर रखने हेतु ग्रामीणों ने उपखंड अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
Sawar, Ajmer | May 25, 2026 क्षेत्र के जागरूक नागरिकों,जनप्रतिनिधियों और प्रबुद्ध ग्रामीणों ने सोमवार को सुबह 11 बजे उपखंड अधिकारी भिनाय जीतू कुलहरी को मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के नाम ज्ञापन सौंपा है।भिनाय स्थित राजकीय कॉलेज का नामकरण महान समाज सुधारक और शिक्षा के अग्रदूत 'महात्मा ज्योतिबा राव फुले' के नाम पर करने की पुरजोर मांग की।