मऊरानीपुर: आईपीएल शुरू होते ही मऊरानीपुर में सट्टा माफिया सक्रिय, लाखों का काला कारोबार खुलेआम, पुलिस की चुप्पी पर उठे बड़े सवाल
मऊरानीपुर क्षेत्र में आईपीएल शुरू होते ही सट्टा माफिया एक बार फिर सक्रिय हो गए हैं। नगर के बजरिया, इंडियन बैंक के पास, गोपालगंज और गांधीगंज जैसे प्रमुख इलाकों में खुलेआम लाखों रुपये का सट्टा संचालित होने की चर्चा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुलिस को जानकारी होने के बावजूद ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है और केवल खानापूर्ति के लिए छोटे स्तर पर कार्रवाई होती