अधिशासी अधिकारी हर्षिता देवड़ा और यातायात प्रभारी लक्ष्मण सिंह ने तीर्थ नगरी सोरों के कछला गेट से लेकर सहावर गेट तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। और सड़कों पर अतिक्रमण करने वाले लोगों के अतिक्रमण भी हटवाएं गए। वहीं सड़क पर गलत तरीके से बाहर लगाने वाले और यातायात नियम तोड़ने पर 10 वाहन चालकों के पुलिस ने चालान भी किए। मामले की जानकारी रविवार दोपहर 12:00 मिली।