वाड्रफनगर: वाड्रफनगर में रात्रि गश्त के दौरान डायल-112 वाहन हादसे का शिकार, पिकअप से आमने-सामने की टक्कर में आरक्षक व चालक घायल
वाड्रफनगर बुधवार पुलिस चौकी क्षेत्र में देर रात डायल-112 की पुलिस वाहन सड़क दुर्घटना का शिकार हो गई। रात्रि गश्त एवं आपातकालीन ड्यूटी के दौरान मंडी में संचालित एक पिकअप वाहन और डायल-112 के बीच आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में डायल-112 में तैनात आरक्षक एवं वाहन चालक को हल्की चोटें आईं। दोनों घायलों को तत्काल वाड्रफनगर सिविल अस्पताल ले जाया गया