मारवाड़ जंक्शन: ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ने मारवाड़ जंक्शन पंचायत समिति पर राजस्थान में शिक्षा के बढ़ते कदम अभियान के तहत शिक्षकों की ली बैठक
पंचायत समिति सभागार पर ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ने राजस्थान में शिक्षा के बढ़ते कदम अभियान के तहत शिक्षकों की बैठक ली। बैठक में विद्यालय विकास, मिड डे मील, उच्चतम परीक्षा परिणाम व छात्र छात्राओं की समस्याओं को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश ब्लॉक शिक्षा अधिकारी शंकर सिंह उदावत द्वारा दिए गए। बैठक में क्षेत्र के समस्त विद्यालयों के शिक्षकों एवं प्राचार्य ने हिस्सा लिया।