देहरादून: केनाल रोड, देहरादून में जे के टावर में चल रहा अवैध बार पकड़ा गया, टीम ने मौके पर की बड़ी कार्रवाई
देहरादून के केनाल रोड स्थित जे.के. टावर में पिछले लंबे समय से संचालित हो रहे अवैध बार का पर्दाफाश हो गया है। टीम ने मौके पर छापेमारी कर बिना अनुमति चल रहे इस बार को सील कर दिया। कार्रवाई के दौरान कई आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई, साथ ही संचालकों से संबंधित कागज़ात भी खंगाले जा रहे हैं।