धरहरा: वासंती दुर्गा पूजा पर दंगल सजा, सोनू कुमार ने जीता खिताब
धरहरा प्रखंड के पचरुखी खैरवा मैदान में शनिवार की संध्या लगभग 6 बजे वासंती दुर्गा पूजा के अवसर पर भव्य दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में आसपास के कई जिलों से आए पहलवानों ने अपनी ताकत और दांव-पेंच का शानदार प्रदर्शन किया, जिससे पूरे मैदान में उत्साह का माहौल बना रहा। दंगल प्रतियोगिता में कुल 30 पहलवानों ने हिस्सा लिया। सभी मुकाबले बेहद रोमांच