पलामू जिला ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन ने बढ़े हुए किराए का नया लिस्ट मंगलवार को जारी कर दिया है। पलामू जिला ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष रुद्र प्रताप सिंह ने शाम 7 बजे बताया कि बढ़े हुए किराया का लिस्ट पलामू के उपायुक्त व सदर एसडीएम को उपलब्ध करा दिया गया है। 11 जून से किराया वसूला जाएगा।