गोपालगंज: थावे मंदिर से आभूषण चोरी मामले में गिरफ्तार आरोपी का मिला थाईलैंड कनेक्शन, एसटीएफ ने बढ़ाया जांच का दायरा
थावे मंदिर परिसर से आभूषण की चोरी करने वाले यूपी के गाजीपुर जिले का रहने वाला दीपक राय के पास से बरामद मोबाइल में कई सबूत मिले है। पुलिस सूत्रों के अनुसार उसका थाईलैंड कनेक्शन सामने आया है। जिसके बाद stf की टीम ने जांच का दायरा बढ़ाते हुए कारवाई को तेज कर दी है।