गोपालगंज: सबेया पुलिस पिकेट के पास स्कार्पियो की टक्कर से ट्रक चालक की मौत, वाहन ज़ब्त, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया
मीरगंज थाना क्षेत्र में स्कार्पिओ की टक्कर से एक ट्रक चालक की दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा सबेया पुलिस पिकेट के समीप हुआ, जिससे इलाके में अफरातफरी मच गई। मृतक की पहचान नालंदा जिले के रहूई थाना क्षेत्र के भागन बिगहा क्षेत्र के पचासा गांव निवासी 27 वर्षीय दीपक कुमार के रूप में की गई है। वह सिवान में रहकर ट्रक चलाने का काम करता था। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में