श्री बालाजी मंदिर का 25 वां वार्षिक उत्सव रजत जयंती के रूप में 26 जनवरी से आरम्भ किया गया था । आज मंदिर में हो रहे विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी ब्रेवरेज कार्पोरेशन के अध्यक्ष श्रीनिवास मद्दी ने जानकारी देते हुए बताया कि बालाजी मंदिर के निर्माण के 25 वर्ष पूरे हो गए हैं । उन्होंने मंदिर निर्माण में सहयोग करने वाले उन लोगों को भी श्रद्धांजलि अर्पित की ।