सरोजनी नगर: कांग्रेस प्रवक्ता ने SIR प्रक्रिया पर दिया बयान, कहा- हम विधिवत संवैधानिक करने की बात कर रहे हैं
आज बृहस्पतिवार के दोपहर 12:15 के लगभग कांग्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र राजपूत ने सुप्रीम कोर्ट के बयान 'हम SIR प्रक्रिया पर रोक नहीं लगाएंगे' पर कहा, "SIR प्रक्रिया पर रोक लगाने की कोई बात नहीं कर रहा है। SIR प्रक्रिया को विधिवत, मानवीय और संवैधानिक करने की हम लोग बात कर रहे हैं। हम लोग बात कर रहे है कि बीएलओ जिस तरीके से आत्महत्या कर रहे हैं, वो रोकी जाए।