सहारनपुर: गागलहेड़ी पुलिस ने आर्म्स एक्ट मामले के एनबीडब्ल्यू वारंटी को किया गिरफ्तार, लंबे समय से पुलिस की पकड़ से दूर था आरोपी
सहारनपुर के गागलहेड़ी थाना क्षेत्र में आर्म्स एक्ट से जुड़े मामले में लंबे समय से वांछित चल रहे एनबीडब्ल्यू के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। रविवार को आरोपी की गिरफ्तारी कैलाशपुर कस्बे से की गई, जिसके बाद उसे कोर्ट में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई। आरोपी की पहचान एहसान पुत्र बाबूद्दीन निवासी मोहल्ला मौलवी साहब, कैलाशपुर के रूप में हुई है।