उत्तरकाशी के यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर जंगलचट्टी (दुरबील) के पास किमी 87+700 से 88+500 का मार्ग खोल दिया गया है। मलबा हटाकर यातायात पूरी तरह सुचारू हुआ है। स्थानीय निवासियों और तीर्थयात्रियों को राहत मिली है। यातायात पुलिस ने चालकों को सतर्क रहने की सलाह दी है।