ग्यारसपुर: केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर दी दीवाली की शुभकामनाएं
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज विदिशा पहुंचे, जहां उन्होंने ग्यारसपुर क्षेत्र के कई कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस दौरान मंत्री चौहान ने सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और समाज में खुशहाली एवं समृद्धि की कामना की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए संगठन को मजबूत बनाने और जनसेवा में समर्पित भाव से कार्य करने का आह्वान किया।