भिवानी: लोहानी के समीप पैर फिसलने से नहर में गिरा एक 23 वर्षीय शख़्स, हुई मौत
भिवानी, लोहानी के समीप नहर में पैर फिसलने से हनुमान गेट निवासी 23 वर्षीय सौरभ की मौत हो गई।मृतक सौरभ अपने दोस्त के साथ गांव गोकलपुर जा रहा था। इस दौरान लोहानी के समीप बोतल में पानी भरने के लिए नहर के पास गया तथा वहां उसका पैर फिसल गया और डूबने से मौत हो गई।इस सूचना पर पुलिस मौके पर पहुँची और शव को नहर से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल लाया गया।