भिवानी: सीआईए स्टाफ प्रथम भिवानी ने एक व्यक्ति को मादक पदार्थ अफीम के साथ किया गिरफ्तार।
सीआईए स्टाफ प्रथम भिवानी के सहायक उप निरीक्षक आंनद ने अपने टीम के साथ विश्वसनीय सूत्रों से प्राप्त सूचना के आधार पर एक व्यक्ति को मादक पदार्थ अफीम के साथ सेक्टर 13 मोड भिवानी से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार किए गए आरोपों की पहचान अमित पुत्र रामधारी निवासी तालु जिला भिवानी के रूप में हुई है।