मेरठ: रोहटा में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार परिवार को रौंदा, पिता-पुत्र की मौत, मां-बेटी जिंदगी की जंग लड़ रही
Meerut, Meerut | May 10, 2026 मेरठ के रोहटा थाना क्षेत्र में रविवार शाम दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। गंग नहर मार्ग पर तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार परिवार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि पिता और पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मां और बेटी गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद आरोपी चालक कार समेत मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों