कनवास में 25 जनवरी को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला एवं ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर की उपस्थिति में आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रम अपरिहार्य कारणों से निरस्त कर दिए गए हैं। शनिवार रात करीब 9:30 बजे मंत्री नागर के कार्यलय से मिली जानकारी के अनुसार निरस्त कार्यक्रमों में 132 केवी जीएसएस का लोकार्पण, राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज का शिलान्यास शामिल था।