बेगूसराय: बेगूसराय के जीरोमाइल के पास उत्पाद पुलिस ने भारी मात्रा में शराब के साथ ड्राइवर और खलासी को किया गिरफ्तार,
बेगूसराय में उत्पाद पुलिस ने शराब माफियाओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है।जहां छापेमारी करने के दौरान भारी मात्रा में शराब के साथ ड्राइवर और खलासी को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि उत्पाद पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि जीरोमाइल के पास एक गाड़ी में भारी मात्रा में शराब को ले जाया जा रहा था। इसी सूचना के आधार पर कार्रवाई की है।