बेगूसराय: चट्टी रोड में नगर निगम ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान, सड़कों पर लगने वाले दुकान को किया जप्त
चट्टी रोड में नगर निगम द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया. इस दौरान सड़कों पर लगने वाले दुकानों को जप्त किया गया, साथ ही जेसीबी से जितने भी दुकानदार सड़क पर सीढ़ी बना रखे थे सभी को तोड़ दिया गया. इस मौके पर संबोधित करते हुए मेयर पिंकी देवी ने कहा कि स्वच्छ, सुंदर व जाममुक्त शहर बनाना नगर निगम की प्राथमिकता है.