बेगूसराय: कैंटीन चौक पर इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ताओं ने बढ़ते अपराध को लेकर निकाला प्रतिरोध मार्च, बिहार सरकार खिलाफ की नारेबाजी
कैंटीन चौक पर इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ताओं ने बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर प्रतिरोध मार्च निकाला. इस दौरान कांग्रेस, कम्युनिस्ट, माले समेत इंडिया गठबंधन घटक दल के नेता मौजूद थे. इस मौके पर संबोधित करते हुए माले नेता दिवाकर कुमार ने कहा कि बिहार में अपराध चरम पर है, प्रतिदिन हत्या, लूट, अपहरण की घटना होते रहती है.