बूंदी: जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया वॉर रूम का निरीक्षण
Bundi, Bundi | Mar 18, 2024 जिला निर्वाचन अधिकारी अक्षय गोदारा ने रविवार को लोकसभा आम चुनाव, 2024 के तहत सूचनाओं के त्वरित आदान प्रदान तथा चुनाव संबंधी एवं आचार संहिता उल्लंघन की शिकायतों के शीघ्र निस्तारण के लिए जिला कलेक्ट्रेट में स्थापित वार रूम का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों को लोकसभा चुनाव को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए