कोटड़ी पंचायत समिति परिसर में बुधवार दोपहर करीब 4 बजे को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा स्थापित कर उनका स्मरण किया गया। मौके पर पहुंचे जनप्रतिनिधियों और स्थानीय गणमान्य लोगों ने प्रतिमा स्थापना कार्यक्रम को गरिमामयी बनाया। प्रतिमा का अनावरण भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा, जहाजपुर विधायक गोपीचंद मीणा, मांडलगढ़ विधायक गोपाल लाल शर्मा, उप जिला प्रमुख शंकर