मुज़फ्फरनगर: घूमने निकली सहेलियों पर टूटी मौत, कार की टक्कर से महिला नहर में गिरी, एक की दर्दनाक मौत, दूसरी घायल, चालक फरार
चरथावल में तेज रफ्तार कार का कहर देखने को मिला। सैर पर निकली दो सहेलियों को कार ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में 45 वर्षीय इमराना नहर में गिर गईं, जिन्हें गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। दूसरी महिला घायल है और उसका इलाज जारी है। हादसे के बाद चालक कार छोड़कर फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।