रामपुर: हाईवे 24 पर चारधाम यात्रियों की ट्रैवलर ने बोलेरो से टकराई, बोलेरो चालक छोटे की मौत, चार गंभीर घायल
Rampur, Rampur | May 19, 2026 दिल्ली लखनऊ हाईवे पर रात चारधाम यात्रा पर जा रही ट्रैवलर हाईवे पर खड़ी बोलेरो से टकरा गई। हादसे में बोलेरो चालक छोटे की मौके पर मौत हो गई। ट्रैवलर चालक समेत चार लोग गंभीर घायल हैं, जबकि 15 यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं। पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना सोमवार मंगलवार की मध्य रात्रि 2:00 की है।मंगलवार सुबह सात बजे SHO ने जानकारी दी।