मंदसौर: मंदसौर पुलिस कंट्रोल रूम में जनसुनवाई, पारिवारिक व जमीन विवादों सहित कई मामलों की सुनवाई
मंदसौर पुलिस कंट्रोल रूम में 7 जुलाई को सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक जनसुनवाई हुई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीएसपी और थाना प्रभारियों ने पारिवारिक, जमीन विवाद सहित विभिन्न मामलों की शिकायतें सुनीं, अधिकारियों ने आवेदकों को शीघ्र समाधान का आश्वासन देते हुए संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए,