फतेेहपुर: बाराबंकी में बड़ा हादसा टला, बिना हेलमेट और सेफ्टी बेल्ट के बिजली पोल पर चढ़े कर्मचारी, सुरक्षा पर उठे सवाल
बाराबंकी के निंदूरा ब्लॉक परिसर के पास बिजली विभाग के कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों की अनदेखी का मामला सामने आया है। लखनऊ-महमूदाबाद मार्ग पर विद्युत पोल हटाने का काम चल रहा था। इस दौरान कुछ कर्मचारी बिना हेलमेट, सेफ्टी बेल्ट, दस्ताने और अन्य सुरक्षा उपकरणों के काम करते दिखाई दिए।