रमकंडा: केल्हार जंगल में अज्ञात युवती का अधजला शव मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस, रमकंडा व रंका पुलीस भी पहचान में जुटी
गढ़वा-पलामू सीमा से सटे केल्हार जंगल में मंगलवार सुबह एक अज्ञात युवती का अधजला शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। यह शव रमकंडा थाना क्षेत्र की चेटे पंचायत से सटे व पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत करसो पंचायत के जंगल में बरामद हुआ। ग्रामीणों की सूचना पर चैनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। घटनास्थल से महुआ शराब