टाटगढ़: आखातीज की आहट से गुलजार जवाजा, बाजारों में भीड़ है लेकिन खरीदारी सुस्त, मायरा व शादियों की तैयारियों में जुटे लोग
Tatgarh, Ajmer | Apr 18, 2026 टॉडगढ़। शनिवार शाम 7 बजे क्षेत्र में आगामी अक्षय तृतीया (आखातीज) को लेकर जवाजा का बाजार इन दिनों पूरी तरह से गुलजार हो उठा है। कपड़ों, आभूषणों और उपहार सामग्री की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ उमड़ रही है। ग्रामीण अंचलों से बड़ी संख्या में लोग खरीदारी के लिए पहुंच रहे हैं, क्योंकि आखातीज पर विवाह, सगाई और मायरा जैसे मांगलिक कार्यों की परंपरा विशेष रूप से निभाई