उदयपुर जिले के फलासिया तहसील मुख्यालय में तहसीलदार अभिषेक दंरगा ने लाइसेंस वाली खाद की दुकान पर औचक निरीक्षण किया। शुक्रवार शाम 6 बजे मिली जानकारी के अनुसार तहसीलदार के साथ नायब तहसीलदार सत्यनारायण डामोर, पटवारी गजेंद्र पटेल मौजूद रहे। तहसीलदार ने सभी लाइसेंस वाले दुकानों पर जाकर स्टॉक रजिस्टर की जाचं व निरीक्षण किया।