बरियारपुर: नेशनल खो-खो चैंपियनशिप में बरियारपुर के खिलाड़ी खेलेंगे, क्षेत्र में खुशी की लहर
शुक्रवार को 3:00 बजे अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी हरिमोहन सिंह ने बताएं कि उड़ीसा में 31 मार्च से 4 अप्रैल तक होने वाले सीनियर नेशनल पुरुष एवं महिला खो खो चैंपियन में बरियारपुर के अमन कुमार खेलेंगे। यह हम लोगों के लिए खुशी की बात है। हमारे प्रखंड क्षेत्र के युवा अब आगे बढ़कर अपने क्षेत्र का नाम खेल जगत में रोशन कर रहे हैं।