बरियारपुर: कल्याण पदाधिकारी ने विकास मित्रों के साथ विशेष शिविर पर बैठक की
बुधवार को 12:00 बजे प्रखंड कल्याण पदाधिकारी बरियारपुर के अध्यक्षता में विकास मित्रों के साथ एक बैठक आयोजित की गई। वही उन्होंने बताएं कि अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति टोले में विभागीय निर्देशानुसार आगामी 19 अप्रैल से जनकल्याणकारी योजना हेतु विशेष शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर को सफल बनाने हेतु आज बैठक की गई है। ताकि लोग योजना से वंचित न रहे।